चुनाव संबंधी अधिसूचना

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय समिति एवं बिहार प्रदेश समिति का दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सत्र 2025-28 के लिए औरंगाबाद, बिहार में आम चुनाव कराने हेतु चुनाव संबंधी अधिसूचना।
इस अधिसूचना के माध्यम से महासभा के सभी वर्तमान/पूर्व पदाधिकारी, सभी इकाइयों के सदस्यगण एवं अन्य सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि:-
- 13 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय समिति एवं बिहार प्रदेश समिति का चुनाव गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, औरंगाबाद, बिहार में संपन्न होगा।
- महासभा के केंद्रीय समिति से अनुमोदित मतदाता सूची के अनुसार ही मतदान की प्रक्रिया की जाएगी।
- बिहार प्रदेश समिति के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष/महामंत्री/सचिव को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके अंतर्गत आने वाले सभी कार्यकारी सदस्यों की सदस्यता शुल्क एवं अन्य शुल्क महासभा को जमा कर दिए गए हों।
- 31.03.2025 तक महासभा का वर्तमान सत्र के लिए जो भी सदस्य बन सकेंगे, मतदाता सूची में उन्हीं का नाम शामिल किया जाएगा।
- सत्र 2025-28 के लिए सदस्यता शुल्क रु. 100/- की राशि होगी।
- राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति के लिए अध्यक्ष/महामंत्री/युवा अध्यक्ष/युवा महामंत्री/राष्ट्रीय महिला महासभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।
- केंद्रीय अध्यक्ष/महामंत्री/युवा अध्यक्ष/युवा महामंत्री/महिला अध्यक्ष/महिला महामंत्री के पद पर चुनाव के लिए आमंत्रित सदस्य या विशेष आमंत्रित सदस्य ही मतदान या उम्मीदवार होंगे।
- अध्यक्ष / महामंत्री / युवा अध्यक्ष / युवा महामंत्री / महिला अध्यक्ष / महिला महामंत्री पदों के लिए चुनाव हेतु आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्य ही मतदाता एवं प्रत्याशी होंगे।
- नामांकन शुल्क:
- अध्यक्ष / महामंत्री / युवा अध्यक्ष / युवा महामंत्री पद के लिए रु. 5100/-
- महिला अध्यक्ष / महिला महामंत्री पद के लिए रु. 4100/-
- प्रदेश समिति के अध्यक्ष / महामंत्री / युवा अध्यक्ष / युवा महामंत्री पद के लिए रु. 2500/-
- महिला महामंत्री पद के लिए रु. 2100/-
- नामांकन पत्र की अंतिम तिथि: 15.03.2025 से 02.04.2025, दोपहर 3:00 बजे तक।
- नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2025, शाम 4:00 बजे तक।
- चुनाव का आयोजन: 4 अप्रैल 2025, दोपहर 1:00 बजे।
अतिरिक्त चुनावी दिशानिर्देश:
- किसी भी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में गुप्त मतदान द्वारा मतदान कराया जाएगा।
- चुनाव 13 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
- चुनाव परिणाम की घोषणा 13 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे चुनाव स्थल पर की जाएगी।
- चुनाव कार्यवाही महासभा के प्रधान कार्यालय (91 नेताजी सुभाष रोड, कोलकाता) से संचालित होगी।
- 18 वर्ष या अधिक आयु के सभी चंद्रवंशी पुरुष एवं महिलाएं महासभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
- चुनाव समिति की अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर समिति पर्यवेक्षण को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।
अतः सभी संबंधितों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु यह अधिसूचना जारी की जा रही है।